Tuesday 13th of October 2026 12:45:35 PM
HomeBreaking Newsभारत की बोल्ड महारानी: इंदिरा देवी की लव मैरिज, हीरे-जड़े जूते और...

भारत की बोल्ड महारानी: इंदिरा देवी की लव मैरिज, हीरे-जड़े जूते और आइकॉनिक स्टाइल

भारत में जब फैशन, ब्रांड और रॉयल्टी का जिक्र होता है, तो कूच बिहार की महारानी इंदिरा देवी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। 1892 में जन्मी इंदिरा देवी अपनी बोल्डनेस, विलासिता भरे जीवन और ब्रैंड के प्रति उनके जुनून के लिए जानी जाती थीं। वह जयपुर की मशहूर महारानी गायत्री देवी की मां थीं।

इंदिरा देवी ने अपनी जिंदगी के कई सामाजिक मानदंडों को तोड़ा। उन्होंने माधोराव सिंधिया से सगाई तोड़कर अपने प्यार के लिए परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरेज की। इटली के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड साल्वाटोर फेरागामो से हीरे और मोती जड़े जूते मंगवाना उनकी खास पहचान थी। उन्होंने फेरागामो से 100 से अधिक जूते खरीदे, जिनमें माणिक और पन्ना जैसे कीमती रत्न जड़े थे।

इंदिरा देवी केवल फैशन की दिवानी ही नहीं थीं, बल्कि अपने समय की क्रांतिकारी महिलाओं में गिनी जाती थीं। वह अपनी बोल्ड पार्टियों और सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता के लिए सामाजिक मानदंडों को धता बताते हुए नई मिसालें कायम कीं।

उनकी अनोखी जीवनशैली और मजबूत व्यक्तित्व ने उन्हें भारतीय राजघरानों की सबसे प्रभावशाली और बोल्ड शख्सियत बना दिया। आज भी उनकी स्टाइल, पसंद और विलासिता की कहानियां लोगों को आकर्षित करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments