Wednesday 12th of August 2026 07:11:33 PM
HomeBreaking Newsगणतंत्र दिवस 2025: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी प्रथम, मंईयां सम्मान...

गणतंत्र दिवस 2025: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी प्रथम, मंईयां सम्मान योजना पर बनी झांकी को दूसरा स्थान

रांची: गणतंत्र दिवस 2025 के राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा ध्वजारोहण के बाद 11 विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों ने झारखंड की संस्कृति, विकास और सशक्तिकरण की झलक पेश की।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी प्रथम
प्रथम स्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को मिला। इस झांकी में “स्वर्णिम झारखंड” की विरासत और विकास को दर्शाया गया। झांकी ने राज्य के औद्योगिक विकास में रतन टाटा के योगदान को सम्मानित करते हुए झारखंड की संस्कृति और सरकारी प्रयासों को प्रदर्शित किया।

दूसरा स्थान: महिला सशक्तिकरण पर आधारित झांकी
महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की झांकी को दूसरा स्थान मिला। इस झांकी ने “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” पर फोकस किया, जिसमें 18-50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रति वर्ष ₹30,000 प्रदान करने का उद्देश्य है। झांकी ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को केंद्र में रखा।

तीसरा स्थान: बालिका शिक्षा पर झांकी
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की झांकी ने “बालिका शिक्षा: अब हर एक बच्ची बनेगी सशक्त” विषय पर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित सरकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया। इस झांकी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

गणतंत्र दिवस के इस भव्य आयोजन ने झारखंड की सांस्कृतिक और विकासात्मक उपलब्धियों को खूबसूरती से दर्शाया और राज्य के प्रगति के पथ पर बढ़ने के संकल्प को बल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments