Friday 26th of June 2026 08:25:04 AM
HomeBreaking Newsजैक 12वीं के रिजल्ट का दोबारा मुल्यांकन का रघुवर दास ने किया...

जैक 12वीं के रिजल्ट का दोबारा मुल्यांकन का रघुवर दास ने किया समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 12वीं के रिजल्ट पर छात्रों की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक 12वीं के नतीजों में कई योग्य छात्रों को कम अंक प्राप्त हुए हैं । जबकि वे बेहतर अंक के हकदार थे। यह छात्रों के मनोबल को तोड़गा और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि है कि वे इन छात्रों की मांग को सकारात्मक तरीके से लेकर इस मुद्दे पर छात्रों के साथ न्याय करें।

जैक के 12वीं के रिजल्ट में कई गड़बड़िया

दरअसल इस साल के जैक रिजल्ट में कई तरह की गड़बड़ियों की सिकायत मिली है। छात्रों का आरोप है कि कई विद्यार्थियों के रिजल्ट में नन प्रैक्टिकल विषयों के 20 अंक के आंतरिक मूल्यांकन में 49 नंबर दिये गये हैं । ऐसे विषयों के लिये भी अंक दिये गये हैं, जिनकी पढ़ाई ही नहीं होती है । इसके अलावा उन विषयों में भी नंबर दिए गये हैं जिनकी पढ़ाई नहीं होती ।

12वीं के रिजल्ट में दिए गए IIT विषय के नंबर

12वीं जैक बोर्ड में आईआईटी की पढ़ाई कब से होने लगी ?
12वीं जैक बोर्ड में आईआईटी की पढ़ाई कब से होने लगी ?

ऐसे ही एक छात्र ने आरोप लगाया है कि उसे IIT विषय में 100 में से 88 नंबर मिल गये हैं, दबकि उसने कभी आईआईटी विषय की न तो पढ़ाई की है, न ही इस विषय में परीक्षा दिया है। ऐसे ही एक मामले में एक छात्र को एचइएल (विषय कोड) के लिए अंक दिये गये हैं, जबकि इस कोड से संबंधित कोई विषय ही नहीं हैं। अब इन विसंगतियों के कारण फेल होनेवाले छात्र सड़कों पर उतर कर फिर से मूल्यांकन की मांग कर रहे हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments