Friday 14th of August 2026 04:41:48 AM
HomeBreaking Newsबीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

बीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट से मई ‘2024 माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम  में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि  के रूप में मुख्य महा प्रबंधक (परियोजनाएँ) प्रत्युष हरिशचन्द्र शर्मा  उपस्थित  थे। समारोह के आरम्भ में सहायक महाप्रबंधक (एच आर) डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा  सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी तथा प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया। मुख्य महा प्रबंधक (परियोजनाएँ) प्रत्युष हरिशचन्द्र शर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किये. मई ‘2024 में बी.एस.एल. से कुल 12 अधिशासी तथा 48  अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी, सहायक महाप्रबंधक (एच आर) ने किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments