Friday 14th of August 2026 09:07:30 AM
HomeBreaking Newsगढ़वा: जमीन कारोबारी की हत्या में शामिल सुपारी किलर गिरफ्तार

गढ़वा: जमीन कारोबारी की हत्या में शामिल सुपारी किलर गिरफ्तार

गिरफ्तार सुपारी किलर ज्ञानप्रकाश

गढ़वा। जिले को पूरी तरह अपराध मुक्त बनाने की दिशा में अनवरत प्रयासरत गढ़वा पुलिस द्वारा उस वक्त एक बड़ी सफ़लता हासिल की गयी जब एक ज़मीन क़ारोबारी की हत्या में शामिल दो सुपारी किलरों को गिरफ़्तार किया गया ।

आपको बताएं कि शहर के सोनपुरवा मोहल्ले में एक वर्ष पूर्व राजेश मेहता नामक ज़मीन क़ारोबारी की हत्या एक करोड़ के ज़मीन के लिए दो लाख रुपये सुपारी दे कर करायी गयी थी । उक्त हत्याकांड का ख़ुलासा करते हुए पुलिस द्वारा घटना में मुख्य रूप से शामिल ज्ञानप्रकाश और दीपक तिवारी नामक दोनो सुपारी किलरों को गिरफ़्तार किया गया ।

ज्ञानप्रकाश रांची में पिछले दिनों हुए एक कर्मचारी की हत्या में भी शामिल था, जिसे गढ़वा पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर रांची पुलिस को सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments