Thursday 13th of August 2026 03:05:20 AM
HomeBreaking Newsझारखंड के रामगढ़ में एक और सड़क हादसा : मांडू में बिहार...

झारखंड के रामगढ़ में एक और सड़क हादसा : मांडू में बिहार के दो युवकों की मौत

उज्ज्वल दुनिया, मांडू(रामगढ़)। झारखंड के रामगढ़ जिले में अभी सुबह के सड़क हादसे में बच्चा समेत पांच कार सवारों के जिंदा जलने के बाद उनकी पहचान तक नहीं हो पायी है, वहीं मांडू में दूसरी बड़ी दुर्घटना हो गई।

मांडू प्रखंड में रांची-पटना मार्ग पर कुजू फोरलेन के पास डिवाइडर से टकराकर कार पलटने से बिहार के दो युवकों की मौत हो गई।

वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक दोनों युवक बिहार के शेखपुरा निवासी थे। इनमें एक सुरेंद्र सिंह का पुत्र गोलू कुमार था, जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष के करीब थी।

वहीं दूसरा युवक प्रमोद सिंह का 26 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार था। घायलों में टिसू कुमार व दीपक झा के अलावा एक और युवक है।

फिलहाल घटनास्थल पर कुजू ओपी की पुलिस पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments