Wednesday 14th of October 2026 12:53:46 PM
HomeBreaking Newsभारतीय सेना ने 6 नई चोटियों पर किया कब्जा

भारतीय सेना ने 6 नई चोटियों पर किया कब्जा

पिछले 20 दिन में भारतीय सेना को मिली सफलता, हावी होने को चोटियों पर चीन कब्जा करना चाहता था, चोटियों पर कब्जे के बाद भारत को चीन पर मिली बढ़त

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली ।  पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर भारतीय सेना ने पिछले 20 दिनों में बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारतीय सेना ने पिछले 20 दिनों में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए चीन की सीमा पर छह नई पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है. चीनी सेना भारतीय सेना पर हावी होने के वास्ते इन पहाड़ियों पर कब्जा करना चाहती थी. 

सरकार के उच्च सूत्रों ने बताया, ‘हमारे जवानों ने छह नई बड़ी पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है जिसमें मागर हिल, गुरुंग हिल, रेजांग ला राचाना ला, मोखपारी और फिंगर 4 रिज लाइन पर सबसे बड़ी चोटियां शामिल हैं.’

भारत को मिली चीन पर बढ़त

सूत्रों ने बताया कि ये पहाड़ियां दक्षिण से उत्तरी किनारे तक फैली हुई हैं. इस कामयाबी ने जारी संघर्ष के बीच भारत को विशिष्ट क्षेत्रों में चीन पर बढ़त दिला दी है.

सूत्रों ने बताया कि भारतीय और चीनी सेना के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के साथ ऊंचाइयों पर कब्जा करने के लिए संघर्ष 29 अगस्त के बाद शुरू हुआ, जब चीनी ने पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के पास थाकुंग क्षेत्र के दक्षिण में ऊंचाइयों पर कब्जा करने की कोशिश की.

चीन के मंसूबे नाकाम

सूत्रों के मुताबिक उस दौरान चीनी सेना की पहाड़ियों पर कब्जा करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए पैंगोंग के उत्तरी तट से लेकर झील के दक्षिणी किनारे तक कम से कम तीन मौकों पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी थीं. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments