Tuesday 13th of October 2026 03:18:25 AM
HomeBreaking Newsब्लास्ट के बाद लोहरदगा पहुंचे डीजीपी ...

ब्लास्ट के बाद लोहरदगा पहुंचे डीजीपी नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चलेगा बड़ा अभियान

लोहरदगा। लोहरदगा में हुए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान की शहादत के बाद डीजीपी नीरज सिन्हा आज लोहरदगा पहुंचे। एडीजी ऑपरेशन नवीन कुमार सिंह और आइजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह भी उनके साथ थे। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे छापामारी योजना पर चर्चा की। सेरेंगदाग थाना परिसर में आयोजित बैठक में डीजीपी श्री सिन्हा ने घटनास्थल के आसपास और सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से पुलिसिया कार्रवाई की रणनीति तैयार की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद और नक्सलियों की कायरतापूर्ण कार्रवाई है। पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। हम नक्सलियों को करारा जवाब देंगे। अभियान को गति दी जाएगी। पुलिस फिलहाल अभियान और योजना को लेकर कोई खुलासा नहीं कर सकती है। शहीद जवान के आश्रित को मुआवजा देने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जवान के आश्रित में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 45 लाख रुपये की बीमा राशि, 25 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान, सेवाकाल के वेतन में से तीस लाख रुपये सहित कुल एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि आश्रित को दी जाएगी। डीजीपी ने पुलिस के अधिकारियों को नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments