Wednesday 22nd of April 2026 10:41:37 AM
HomeBreaking Newsबोकारोः वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में बड़ी दुर्घटना, ऊंचाई से गिरने से तीन मजदूरों...

बोकारोः वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में बड़ी दुर्घटना, ऊंचाई से गिरने से तीन मजदूरों की मौत

ऊंचाई से गिरने से तीन मजदूरों की मौत
ऊंचाई से गिरने से तीन मजदूरों की मौत

बोकारो। बोकारो जिले के सियालजोरी स्थित वेदांता समूह के इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में सोमवार को हुई दुर्घटना में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार संध्या लगभग 7:00 बजे ब्लास्ट फर्नेस नंबर दो में लगभग 30 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे तीन मजदूर अचानक गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

प्रबंधन कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि उक्त घटना में तीन मजदूरों की मौत हुई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस नंबर दो बंद था जिसे मरम्मत कर शुरू करने की तैयारी चल रही थी । इसी काम में मजदूरों को लगाया गया था । अचानक ऊंचाई तक जाने के लिए लगाई गई बल्ली टूट गया तथा तीनों मजदूर नीचे गिर पड़े। एक मजदूर का नाम शाहनवाज है, जबकि दो का नाम पता नहीं चल पाया है।

मजदूर रांची एवं जमशेदपुर के बताए जाते हैं, जिन्हें ठेकेदार द्वारा काम करने के लिए लाया गया था लेकिन सुरक्षा उपकरणों की कमी थी अर्थात सुरक्षा उपकरण उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया था । बिना सुरक्षा उपकरण से जल्दी बाजी में काम कराया जा रहा था ।जिसके कारण इस तरह की घटना घटी है ।

प्रबंधन के कोई अधिकारी फोन रिसीव नहीं कर रहा है, जिसके कारण घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments