Tuesday 16th of June 2026 11:10:08 AM
HomeBreaking NewsJharkhand: मधुपुर उपचुनाव को लेकर BJP चुनाव समिति की बैठक

Jharkhand: मधुपुर उपचुनाव को लेकर BJP चुनाव समिति की बैठक

मधुपुर से BJP उम्मीदवार के चयन के लिए दीपक प्रकाश, धर्मपाल सिंह और बाबूलाल मरांडी अधिकृत

BJP Election Committee की बैठक में मौजूद नेतागण
BJP Election Committee की बैठक में मौजूद नेतागण

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई।

बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, रविन्द्र राय, सांसद विधुत वरन महतो, सुदर्शन भगत, आरती सिंह, श्याम नारायण दुबे, केदार हाजरा उपस्थित थें।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को उम्मीदवारों के नाम की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने हेतु अधिकृत किया

मीडिया को बैठक की जानकारी देते हुए आदित्य साहू ने बताया कि मधुपुर उपचुनाव हेतु कई नामो पर बैठक में चर्चा हुई। सर्वसम्मत्ति से तीन लोगों का नाम केंद्र को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड में चर्चा के बाद केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवार की घोषणा करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments