Tuesday 14th of April 2026 04:30:08 AM
HomeBreaking Newsभारत से डील पक्की समझो! ट्रंप बोले - टैरिफ की बात बन...

भारत से डील पक्की समझो! ट्रंप बोले – टैरिफ की बात बन रही है, जल्द कर लेंगे जबरदस्त व्यापार समझौता

वॉशिंगटन:
अमेरिका के राष्ट्रपति और खुद को ‘बिजनेस का बाप’ मानने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने अंदाज़ में बयान दे डाला। व्हाइट हाउस के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत में ट्रंप ने कहा,

“भारत से डील बहुत शानदार चल रही है… समझो हो ही गई!”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन हफ्ते पहले मुलाकात हुई थी और भारत व्यापार समझौते को लेकर तैयार है। “They want the deal. We want the deal. It’s going to be tremendous!”

ट्रंप के इस बयान से एक दिन पहले अमेरिका के ट्रेज़री सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी कहा था कि “India deal is very close.”

ट्रंप ने 2 अप्रैल को कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था — जिनमें भारत और चीन शामिल थे। लेकिन 9 अप्रैल को उन्होंने 90 दिनों की छूट दी, जिसमें भारत को भी राहत मिली — सिवाय चीन और हॉन्गकॉन्ग के।

हालांकि, 10% बेसलाइन टैरिफ, और स्टील, एल्यूमिनियम और ऑटो पार्ट्स पर 25% ड्यूटी अभी भी लागू है।

ट्रंप ने कहा:

“हम कोई हल्की-फुल्की डील नहीं कर रहे — ये बहुत बड़ी डील होगी, बड़ी जीत होगी, दोनों देशों के लिए!”

बिजनेस की दुनिया के मास्टर और मीम्स के सेंटर ट्रंप ने फिर साबित किया कि वो पहले व्यापारी हैं, फिर राष्ट्रपति!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments