Monday 15th of June 2026 07:46:39 PM
HomeBreaking Newsझारखंड में 76वां गणतंत्र दिवस: मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने...

झारखंड में 76वां गणतंत्र दिवस: मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया झंडोत्तोलन

रांची: झारखंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास का माहौल है। मुख्य समारोह राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बंगाल पुलिस की बटालियन ने भी परेड में हिस्सा लिया। विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें राज्य की सांस्कृतिक और विकास योजनाओं की झलक देखने को मिली।

समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। मोरहाबादी मैदान को किले में तब्दील कर दिया गया और हर कोने पर पुलिस बल तैनात किया गया। ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments