Wednesday 15th of April 2026 02:45:13 PM
HomeBreaking Newsहुंडई कार और बाइक के बीच आमने सामने की हुई भिड़न्त में...

हुंडई कार और बाइक के बीच आमने सामने की हुई भिड़न्त में बाइक चालक गम्भीर

फोटो : घायल बाइक चालक

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद मुख्य बाजार एनएच 114ए में शुक्रवार की सुबह एक हुंडई कार और बाइक के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद भी कार चालक नहीं रुका और बाइक सवार को घिसटते हुए आधा किलोमीटर से अधिक दूरी तक ले गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कार चालक को रातडीह के पास रोक लिया। बाद में घटना की सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के खुटरीबाद निवासी अलाउद्दीन मियां 65 वर्ष अपने बाइक से सुबह बेंगाबाद आए थे और वे अपना काम कर सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़ने के समय धनबाद से देवघर की ओर जा रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक के कार में फंस जाने के बाद भी करीब एक किलोमीटर तक कार उन्हें घिसटता हुआ ले गया। जिससे बाइक चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।उनके सर में और पूरे बदन में गंभीर चोटें आयी है। उनके पहने कपड़े के इस दौरान चीथड़े उड़ गये और वे लहूलुहान हो गए।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसे तुरन्त उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया।


बताया जाता है कि जिस कार की चपेट में उक्त बाइक चालक आये उसका मालिक राकेश कुमार झा ईसीएल से रिटायर्ड कर्मी है। वह अपने परिवार के साथ धनबाद से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार से यह दुर्घटना घटित हुई। बहरहाल बेंगाबाद पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने आ गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments