Friday 17th of April 2026 09:48:33 AM
HomeBlogसीएम योगी ने की घोषणा

सीएम योगी ने की घोषणा

लखनऊ ,सिख समाज को भक्ति, शक्ति, पुरुषार्थ और परिश्रम में अग्रणी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर साहिबजादा दिवस मनाने की पहल की है। गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी को नमन करते हुए सीएम योगी ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के हर स्कूल में प्रतिवर्ष साहिबजादा दिवस मनाया जाएगा। साथ ही, सिख गुरुओं का इतिहास पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर रविवार को साहिबजादा दिवस पर आयोजित गुरुबाणी कीर्तन में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सरकार के अन्य मंत्री शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि साहिबजादा दिवस सिख समाज और प्रदेशवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज एक नया इतिहास बन रहा है। गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों सुपुत्रों- साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सामूहिक रूप से साहिबजादा के तौर पर संबोधित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments