Thursday 18th of June 2026 05:07:35 AM
HomeBreaking Newsविज्ञापन के नाम पर उगाही करने वाला फर्जी पत्रकार धराया

विज्ञापन के नाम पर उगाही करने वाला फर्जी पत्रकार धराया

पुलिस ने सीओ को धमकी देने वाले फर्जी पत्रकार “सोनू” को गिरफ्तार किया

धनबाद: झरिया अंचल के सीओ राजेश कुमार को एक पत्रकार पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था । उन पर सोनू राय नाम का एक पत्रकार विज्ञापन की मांग को लेकर दबाव बना रहा था । सीओ ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी । सोनू ने अपने आप को एक निजी चैनल का पत्रकार बताया । पुलिस ने उस निजी न्यूज चैनल के ऑफिस में कार्यरत एक पत्रकार को मौके पर बुलाया लेकिन उसने सोनू राय को पहचानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस सोनू को पकड़ लिया और अपने साथ थाना ले गई । सोनू के पास कुछ एटीएम कार्ड भी मिले हैं । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।

निजी न्यूज चैनल के ऑफिस के पत्रकार अक्षय प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह थाना पहुंचे । उन्होंने कहा कि सोनू राय के पास जो आई कार्ड मिला है वह फर्जी है । संस्था के ओर से उसे आई कार्ड निर्गत नहीं किया गया था । अक्षय ने सोनू पर कार्रवाई के लिए झरिया थाना में लिखित शिकायत देने की बात कही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments