Wednesday 17th of June 2026 03:00:19 AM
HomeBreaking Newsरानी नर्सिंग होम के संचालक को पुलिस ने हत्या के आरोप में...

रानी नर्सिंग होम के संचालक को पुलिस ने हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

नानहु राणा हत्याकांड में छोटे भाई विवेक वर्मा को भी भेजा गया जेल

उज्जवल दुनिया संवाददाता


हजारीबाग। बड़कागांव पुलिस ने रानी हॉस्पिटल के संचालक आनंद कुमार वर्मा
को गुरुवार की रात टंडवा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नर्सिंग होम संचालक के ऊपर नानहु राणा की हत्या और डंपर हड़पने का आरोप है।

बिहार निवासी पिंटू सिंह ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर डंपर हड़पने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। इसमें कहा है कि आनंद कुमार वर्मा ने धोखाधड़ी से डंपर एग्रीमेंट करा लिया। हड़पने की नीयत से गाड़ी को कोलकाता भेज दिया।


बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी आनंद कुमार वर्मा के छोटे भाई विवेक कुमार वर्मा के ऊपर दो-दो हत्याओं का आरोप लगा था। इसे लेकर पुलिस उसे ढूंढ रही थी। विवेक को सरेंडर करवाने के लिए पुलिस ने दबाव बनाने की नीयत से बड़े भाई आनंद कुमार वर्मा को हिरासत में लिया था। परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी कार्तिक एस से की थी। इसके बाद थानेदार को सस्पेंड करते हुए एक से स्पष्टीकरण पूछा गया था।

बतातें चलें कि 2 जनवरी को पुलिस ने रामगढ़ जिला स्थित एक होटल से विवेक कुमार को गिरफ्तार किया था। उस पर दो-दो हत्याओं के आरोप के साथ डीपीसी के एरिया कमांडर का पुलिस ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments