Tuesday 16th of June 2026 06:23:56 PM
HomeLatest Newsमहिला का मुंडन कर गांव में घुमाया, कालिख भी पोती, पति समेत...

महिला का मुंडन कर गांव में घुमाया, कालिख भी पोती, पति समेत 8 पर प्राथमिकी दर्ज

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला का मुंडन कर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गयी और पूरे गांव में घुमाया गया। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत का है, जहां रविवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जब महिला के पति को यह पता चला कि वह पनेरीबांध में रह रही है तो वहां से उसे लेकर अपने गांव पहुंचा। इसके बाद महिला की पिटाई भी की गई। थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें पति, ननद समेत 8 महिलाएं शामिल हैं। दरअसल, शादीशुदा महिला का प्रेम-प्रसंग अपने ही गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ है। एक महीने पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश था। महिला के पति को पता लगा कि उसकी पत्नी पनेरीबांध में रह रही है। तब रविवार की शाम पनेरीबांध से उसे अपने घर लेकर आया। घर पहुंचते ही पति, ननद समेत कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। रात 11 बजे घर वाले और ग्रामीणों ने महिला का मुंडन कर दिया। फिर मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया। इतना करने के बाद लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण महिला को लेकर उसके प्रेमी के घर पहुंचे और उसी को सुपुर्द कर दिया। मामले की जानकारी चैनपुर थाना को मिली। रात में ही पुलिस गांव में पंहुचकर महिला और उसके प्रेमी को थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments