Friday 17th of April 2026 09:48:24 AM
HomeBreaking Newsनौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने भेजा...

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

जानकारी देते थाना प्रभारी

गिरिडीह : नोबेल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी गांव निवासी मो. सुल्तान अंसारी को पंचबा थाना पुलिस ने हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान पर महिला व युवतियों को शिक्षक और सुपरवाईजर के पद की प्राईवेट नौकरी और सात से आठ हजार का वेतन देने का प्रलोभन देने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। बताया गया कि मोहम्मद सुल्तान पिछले सात आठ महीने से पुलिस को झांसा देकर फरार चल रहा था। पंचबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुल्तान को गिरफ्तार किया है।

पचम्बा थाना प्रभारी नितीश कुमार ने बताया कि मो. सुल्तान नाम के इस ठग ने जिन-जिन महिलाओं से पैसे लेकर शिक्षक और सुपरवाईजर बनाया। उन्हें जब कई महीनों बाद तक वेतन नहीं मिला। तब ठगी की शिकार हुई भुक्तभोगी महिलाओं ने बेंगाबाद और पचंबा थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराई।

केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को जब पचंबा थाना पुलिस को इसके हजारीबाग में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली। तो थाना प्रभारी नीतिश कुमार के निर्देश पर एसआई राजीव सिंह इसके ठिकाने पर छापेमारी कर इसे गिरफ्तार करने में सफलता पाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments