Sunday 21st of June 2026 06:21:34 PM
HomeBreaking Newsधनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा के नजदीकी सतीश सिंह की गोली...

धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा के नजदीकी सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या

उज्ज्वल दुनिया/धनबाद: शहर के मटकुरिया में बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे भाजपा नेता सतीश सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। बाइक सवार दो अपराधी मटकुरिया पहुंचे और सतीश के सिर पर नजदीक से गोली दाग दी। इसके बाद अपराधी भाग निकले। सतीश को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक राज सिन्हा पीएमसीएच पहुंचे। धनबाद के विधायक राज सिन्हा के सतीश काफी नजदीकी थे। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments