Tuesday 16th of June 2026 07:47:31 PM
HomeBreaking Newsतिसरी में बैंक बीसी के घर डकैती, डकैतों ने किया बमों का...

तिसरी में बैंक बीसी के घर डकैती, डकैतों ने किया बमों का धमाका, बीसी समेत कई घायल

तिसरी थाना क्षेत्र की घटना

गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत नईटांड गाव में गुरुवार की देर शाम बैंक ऑफ इंडिया चन्दौरी शाखा के बीसी टहलू दास के घर नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला।

अपराधियों की संख्या 10 के आस पास बतायी जाती है। सभी हरवे हथियार से लैश थे। अपराधियों ने बीसी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया। वंही नकाबपोश अपराधियों ने इस दौरान दो बम भी फेंके। घर की महिलाओं व पुरुषों के साथ मारपीट भी किया। घटना में बीसी टहलू दास, उसका बड़ा भाई भिखारी दास, भिखारी की पत्नी, माँ और पिता केशव दास घायल हो गये है।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है लेकिन अंतिम समाचार मिलने तक रात्रि 9:30 बजे तक घटना स्थल पर पुलिस नही पहुची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments