Wednesday 15th of April 2026 06:27:38 AM
HomeLatest Newsकोरोना का कहर जारी, 3 की मौत, जिले में मरने वालों की...

कोरोना का कहर जारी, 3 की मौत, जिले में मरने वालों की संख्या हुई 73, 188 लोग मिले पाॅजिटिव

कोडरमा : कोडरमा जिले में कोरोना मरीजों का मौत और संक्रमितों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जिले में 24 घण्टे के दौरान जहां कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं 188 लोग संक्रमित पाए गए। स्थिति यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है, वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 188 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जिसमें ट्रू नेट में 150, एन्टी जेन में 27 एवं आरटीपीसीआर में 11 संक्रमित शामिल हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1915 हो गयी है ,वहीं सक्रिय केशों में ठीक हुए लोगों की संख्या 5403 हो गयी है। जबकि 1503 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं पिछले 24 घण्टे में 3 लोगों की मौत हो गयी। वहीं जिले में
अब तक कोरोना से 73 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments