Thursday 18th of June 2026 09:37:49 PM
HomeLatest Newsकोडरमा में हुआ कोरोना विस्फोट, 40 व्यक्ति मिले जिले में सक्रिय...

कोडरमा में हुआ कोरोना विस्फोट, 40 व्यक्ति मिले जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 176

कोडरमा। जिले में इस वर्ष सबसे अधिक 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में लगातार कोरोना मरीज़ो की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां प्रतिदिन कभी 10 तो कभी 20 ओर 25 की संख्या मिलने के बाद अचानक मंगलवार को 40 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं लगातार कोरोना मरीजों के मिलने से एक बार फिर भय उत्पन्न हो गया है।
जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर ट्रू-नेट जांच में कुल 40 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। बताते चले कि कोरोना के 40 नए मामले मिलने के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 176 हो गयी। जिसमे से डोमचांच कोविड केयर सेंटर में 16 मरीज भर्ती हैं, 10 मरीजों को रेफर किया जबकि शेष मरीज होम आइसोलेशन में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments