Thursday 16th of April 2026 09:41:42 AM
HomeBreaking Newsसीता सोरेन ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

सीता सोरेन ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

उज्ज्वल दुनिया/रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सीता सोरेन ने शनिवार को लालू यादव से मुलाकात की। रिम्स के केली बंगला में करीब 20 मिनट तक उन्होंने लालू यादव से बातचीत की। मुलाकात के बाद बाहर निकली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सिर्फ लालू यादव का हाल जानने के लिए आई थीं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू यादव की तबीयत अभी अच्छी है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव की घोषणा हुई है तो क्या बिहार के राजनीतिक समीकरण पर लालू यादव से किसी बात को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी कोई राजनीतिक बात नहीं हुई।

बिहार चुनाव में आप प्रचार करने के लिए जाएंगी क्या। इस पर उन्होंने कहा कि अगर मौका मिलेगा तो जरूर चुनाव प्रचार करने के लिए भी बिहार जाऊंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments