Wednesday 15th of April 2026 06:42:30 PM
HomeBreaking Newsभाभी ने अपने ममेरे देवर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

भाभी ने अपने ममेरे देवर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

गावां थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है

गिरिडीह/गांवा । शनिवार को शाम तिसरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने 18 वर्षीय ममेरे देवर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए गावां थाना में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

दिए गए आवेदन में महिला ने कहा कि तिसरी थाना क्षेत्र के राणाडीह निवासी शंकर रविदास का पुत्र श्रवण कुमार जो कि रिश्ते में उनका ममेरा देवर है । उसने उन्हें दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को धोखे से सीरी- कोनी चक बुलाया। जहां उनकी ममेरी ननद मनिता देवी व एक अन्य रिश्तेदार भिखारी रविदास उसे एक कमरे में ले गए। जहां उसके ममेरे देवर ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाया।

दिये आवेदन में कहा कि परिवार के मान मर्यादा के कारण वह अब तक पंचायत के माध्यम से समझौता व सुलह करने का प्रयास की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अंत में वह गावां थाना में आवेदन देकर न्याय की फरियाद कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments