Monday 16th of February 2026 07:14:36 PM
HomeLatest Newsहेमंत सोरेन में हिम्मत है तो दीपक प्रकाश को गिरफ्तार करके दिखाएं

हेमंत सोरेन में हिम्मत है तो दीपक प्रकाश को गिरफ्तार करके दिखाएं

उज्ज्वल दुनिया /रांची । भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पर दुमका में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज़ होने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने तीव्र भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर षड्यंत्र पूर्वक कांड दर्ज़ करना सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग है। उन्होंने इस कृत्य को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा अस्वस्थ्य परंपरा की शुरुआत की गई है। 
भाजपा प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार के अंदर व्याप्त अंतर्विरोधों को उज़ागर किया था जो कि सत्तारूढ़ दल की विधायक सीता सोरेन लगातार करतीं आ रही है जबकि उनकी बातों को अनसुना किया जाता रहा है। कांग्रेस के विधायकों में भी असंतोष और राज्य सरकार संग समन्वय का अभाव है। आंतरिक विरोध और अंतर्द्वंद्व के प्रतिफ़ल में वर्तमान सरकार स्वतः गिर जाये तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। कुणाल  षड़ंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश में मज़बूत नहीं मज़बूर सरकार चल रही है। कुणाल षड़ंगी ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत हो तो 24 घंटों के भीतर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments