Wednesday 17th of June 2026 02:02:03 AM
HomeLatest Newsहाइवा वाहन के चपेट में आये दंपति हुवे घायल

हाइवा वाहन के चपेट में आये दंपति हुवे घायल

कोडरमा (चंदवारा ) तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आये दंपति हुवे घायल। घटना बांझेडीह फोर लेन रोड की है जहां ओवरब्रिज के समीप मुड़ने के दौरान तेज रफ्तार हाइवा वाहन संख्या जे एच 12 एल 3004 ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया,जिससे स्कूटी सवार घायल हो गए। घायल की पहचान जोंगी निवासी बद्री रजक उम्र 45 वर्ष व उनकी पत्नी कलवा देवी उम्र 40 वर्ष दोनों पति पत्नी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पा कर पहुँचे तिलैया डैम ओपी प्रभारी विशाल पाण्डेय,चंदवारा थाना एस आई विनय कुमार,रंजीत कुमार हरदुगन होरो व पुलिस के जवान। घायल को इलाज के सदर अस्पताल भेज दिया। बताते चले कि ऐश लदे हाइवा वाहन की रफ्तार काफी तेज होती है जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments