Wednesday 22nd of April 2026 09:11:22 AM
HomeBreaking Newsपिता को मुखाग्नि देते वक्त बेहोश हुए चिराग पासवान, जमीन पर गिर...

पिता को मुखाग्नि देते वक्त बेहोश हुए चिराग पासवान, जमीन पर गिर पड़े

उज्ज्वल दुनिया/पटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जर्नादन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बेटे चिराग पासवान ने पिता को मुखाग्नि दी. लेकिन इस दौरान वह बेहोश हो गए. चिराग पासवान कभी गंगा घाट पर मां को संभाल रहे थे तो कभी पिता के याद कर गमगीन हो जा रहे थे. जैसे ही मुखाग्नि दी की वह बेहोश होकर गिर गए । इस दौरान मौजूद लोगों ने चिराग को उठाया।

सीएम समेत कई नेता मौजूद

रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, महेश्वर हजारी समेत कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे.

कई नेताओं ने गंगा घाट पर दी श्रद्धांजलि

जनार्दन घाट पर सीएम नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय समेत कई नेताओं ने गंगा घाट पर अंतिम संस्कार से पहले श्रद्धांजलि दी. रामविलास पासवान का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सेना के जवान ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जनार्दन घाट पर पहुंची हुई थी. बिहार के कई जिलों से एलजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे. भीड़ कंट्रोल करने के लिए बैरिकेडिंग किया गया था, लेकिन लोग अपने नेता को करीब से देखना चाहते थे. इस दौरान बैरिकेडिंग को तोड़ आगे बढ़ गए. मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को कंट्रोल किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments