Wednesday 15th of April 2026 10:05:39 AM
HomeBlogजाड़े की वजह से गैस के दाम में हुई वृद्धि

जाड़े की वजह से गैस के दाम में हुई वृद्धि

वाराणसी । केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान शुक्रवार से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर कहा कि सर्दी के कारण गैस का दाम बढ़ा है। जैसे-जैसे मौसम बदलेगा दाम कम हो जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय मामला है, जैसे-जैसे सर्दियां कम होंगी, गैस का दाम भी घटेगा, अभी डिमांड ज्यादा है।

वहीं डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

बता दें कि धर्मेद्र प्रधान शुक्रवार को विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर मिर्जापुर रवाना होंगे और वहां मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में मत्था टेकेंगे। देर शाम काशी आकर गंगा आरती में शामिल होंगे।

शनिवार को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर जाएंगे। वहां से खिड़कियां घाट जाकर सीएनजी गैस परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दोपहर में अधिकारियों संग सर्किट हाउस में बैठक कर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments