Wednesday 17th of June 2026 06:41:31 PM
HomeLatest Newsकांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने गोरखा चौक पर लहराया तिरंगा

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने गोरखा चौक पर लहराया तिरंगा

गोरखा चौक पर तिरंगा फहराते कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने गोरखा चौक नेपाल हाउस डोरंडा में झंडोत्तोलन किया एवं राज्यवासियों तथा गोरखा समाज को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गठबंधन सरकार सबको साथ लेकर राज्य को विकसित करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि जैपवन एवं गोरखा समुदाय का राज्य को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान है,एक तरफ हमारे सैनिक देश की रक्षा करते हैं तो दूसरी तरफ झारखण्ड का अर्द्धसैनिक बल जैपवन हमारी प्रगति और सुरक्षा का परिचायक है।

इस मौके पर छोटानागपुर बौद्ध सोसायटी के अध्यक्ष एसके तामांग, गोरखा संगठन के मुख्य संरक्षक रितेश थापा उपस्थित थे।झंंडोत्तोलन कार्यक्रम में अरुण प्रधान,मन कुमार तामंग, वरुण छेत्री,रोजी थापा,रीता गुरुंग,सावित्री गुरुंग, गोमा छेत्री,गीतेश गुरुंग, उदय शंकर राणा,प्रकाश प्रधान, देवदत्त लामा,अशोक लामा ,श्याम राई, राम प्रसाद गुरुंग,राशि थापा, सागर छेत्री दिलीप छेत्री, शीतल थापा भी  उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments