Monday 16th of February 2026 05:25:57 AM
HomeBreaking Newsवेदांता हॉस्पिटल में छापा मारकर 7 महीने के गर्भ को गर्भपात करते...

वेदांता हॉस्पिटल में छापा मारकर 7 महीने के गर्भ को गर्भपात करते हुए डॉक्टर को किया गिरफ्तार

कोडरमा: चेचाई स्थित वेदांता हॉस्पिटल में बीती रात को कोडरमा सीएस अनिल कुमार के नेतृत्व में छापा मारा गया। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला था कि वेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर मुन्ना कुमार साव पैसे के लालच में 7 महीने के गर्भ का गर्भपात करवाने वाले हैं।

सीएस कोडरमा ने उपायुक्त के निर्देशानुसार एक टीम गठित कर उक्त अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान गर्भपात करवाने वाली महिला सहित डॉक्टर मुन्ना कुमार साव को गिरफ्तार किया गया। अन्य महिला कर्मचारियों को बॉन्ड भरकर छोड़ दिया गया, जबकि अन्य पुरुष कर्मचारी मौके से भागने में कामयाब रहे।

बाद में गर्भपात की प्रक्रिया करवा रही महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करवाकर विधिवत गर्भपात कराया गया। डॉक्टर मुन्ना कुमार साव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोडरमा के सिविल सर्जन ने बताया कि जब न्यायिक हिरासत में गए डॉक्टर मुन्ना कुमार साव से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपने बचाव में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments