Sunday 15th of February 2026 11:51:28 AM
HomeBreaking Newsराहे प्रखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर विधायक ने किया बैठक

राहे प्रखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर विधायक ने किया बैठक

अधिकारियों के साथ बैठक करते सिल्ली विधायक सुदेश महतो
अधिकारियों के साथ बैठक करते सिल्ली विधायक सुदेश महतो

सोनाहातू/राहे । विधायक सुदेश महतो ने राहे प्रखंड सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधा में बेहतर व्यवस्था देने को लेकर अधिकारियो के साथ बैठक किये। बैठक में बीडीओ रवि प्रकाश, सीओ महेंद्र छोटन उरांव, सोनाहातू सीएचसी प्रभारी डॉ जयराम शर्मा,सिल्ली प्रभारी डॉ नीलम टोप्पो ने प्रखंड के चिकित्सा व्यवस्था पर जानकारी दिये। राहे में वैक्सीन की स्थिति की समीक्षा किया गया।

वैक्सीन और जांच की गति देने के लिये पंचायत के जनप्रतिनिधियों,महिला समिति,ग्रामप्रधान, रिटायर्ड कर्मियो को प्रचार प्रसार के लिये जोड़ने को कहा गया। हर पंचायत में लाभुकों के टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन के लिये प्रज्ञा केंद्र को निर्देश जारी किया गया। राहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घन्टे सेवा देने की व्यवस्था बनाने का निर्देश जारी किया गया।

इस दौरान विधायक ने राहे प्रखंड में मोबाइल वैक्सीन वैन को हरी झंडा दिखा कर रवाना किया। वैक्सीन वैन 18 से 44 वर्ष के लोगों को गांव में जाकर ऑफ लाइन वैक्सीन लगायेगा।

मौके पर जिला परिषद सदस्य रजिया खातुन,प्रभारी संजय सिर्द्धार्थ, रंगबहादुर महतो, अमजद अली, मनोज चटर्जी,आदि उपस्थित थे। वैक्सीन वैन के प्रखंड में संचालित होने से युवा वर्ग में काफी उत्साह है।

वैक्सीन वैन को झंडा दिखा कर रवाना करते विधायक
वैक्सीन वैन को झंडा दिखा कर रवाना करते विधायक
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments