Wednesday 18th of February 2026 02:22:24 AM
HomeBreaking Newsरांचीः जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के सेक्टर

रांचीः जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के सेक्टर

दुकान का सीसीटीवी रात में बंद कर गया था मालिक
दुकान का सीसीटीवी रात में बंद कर गया था मालिक

रांची। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित रिशु टेलीकॉम से चोरों ने 40 लाख का मोबाइल व नगद चुरा कर फरार हो गए। घटना बीते देर रात की है। आज सुबह करीब 10 बजे दुकान खुलने पर मामले की जानकारी हुई। फिर दुकान संचालक सुनील कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

छत पर लोहे का गेट काट घुसे थे चोर
दुकान संचालक सुनील कुमार ने बताया कि चोरों ने छत पर लगे लोहे का गेट काट कर दुकान में घुसे और मोबाइल व नगद चुरा कर फरार हो गए। चोरों ने आराम से सभी मोबाइल को डब्बा से निकाला और अपने साथ ले गए। मोबाइल का डिब्बा और चार्जर दुकान में छोड़ दिया है।

शॉर्ट होने के कारण बंद रखा था सीसीटीवी
सुनील कुमार ने बातचीत में बताया कि कुछ दिन पहले रात के समय सीसीटीवी में शॉर्ट होता था, जिस कारण रात के समय सीसीटीवी बंद कर घर जाता था। कल रात भी दुकान बंद करते समय सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया था। हालांकि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा जांच करने पर चोरो के बारे में जानकारी मिल सकती है।

छत पर लगे लोहे का गेट काट कर दुकान में घुसे थे चोर
छत पर लगे लोहे का गेट काट कर दुकान में घुसे थे चोर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments