Saturday 14th of February 2026 10:33:00 AM
HomeBreaking Newsराजेश कच्छप ने नयासराय कुटे में बन रहे जलमीनार का निर्माण रद्द...

राजेश कच्छप ने नयासराय कुटे में बन रहे जलमीनार का निर्माण रद्द करने की मांग की

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में चम्पई सोरेन से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल
खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में चम्पई सोरेन से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल
रांची। खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में हटिया विस्थापित परिवार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के मंत्री चम्पई सोरेन से मिलकर नयासराय कुटे के धार्मिक स्थल में जलमिनार बनाने की योजना को रद्द करने की मांग की।

मंत्री चम्पई सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरना स्थल को सुरक्षित रखा जायेगा साथ ही साथ सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा । मंत्री ने अपने आप्त सचिव को इस संदर्भ में जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा ।

विधायक राजेश कच्छप ने सरना स्थल का निरीक्षण भी किया और निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ये जमीन हम सब की धरोहर है और इसे किसी कीमत पर लुटने नहीं दिया जायेगा । ग्रामीण इस जमीन पर 60 वर्षों से धार्मिक अनुष्ठान जैसे सरना पूजा,करमा पूजा ,जतरा इत्यादि लगाते आ रहें हैं इसे सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से हटिया विस्थापित परिवार समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव, झामुमो नेता कलाम आजाद, नगड़ी प्रखंड की प्रमुख श्रीमति ललिता एक्का, लाल गुटुवा पंचायत की सरपंच नरमी गाड़ी, कांग्रेस नेता माधव कच्छप, समाजसेवी विनय उरांव,रीतू गाड़ी ,संजू देवी,अनुप तिर्की  शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments