Sunday 15th of February 2026 05:52:15 PM
HomeBreaking Newsझारखंड में तीन जून तक बढ़ा लॉकडाउन, पहले की तरह हैं सभी...

झारखंड में तीन जून तक बढ़ा लॉकडाउन, पहले की तरह हैं सभी नियम

तीन जून के सबेरे छह बजे तक प्रभावी रहेगा
तीन जून के सबेरे छह बजे तक प्रभावी रहेगा

झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह तीन जून की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा । इस दौरान पहले से लागू सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 27 मई की सुबह छह बजे समाप्त हो रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया गया ।

एक तिहाई कर्मचारियों के साथ खुलेगा सचिवालय

आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में सचिवालय को दोपहर दो बजे तक खोलने का निर्णय़ लिया गया । इस दौरान संयुक्त सचिव से ऊपर स्तर के सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से सचिवालय आना होगा । वहीं 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सचिवालय के विभिन्न विभाग कार्य करेंगे ।

ई-पास की अनिवार्यता जारी रहेगी 

इसके अतिरिक्त ई-पास की अनिवार्यता जारी रहेगी, लेकिन, सरकारी कर्मियों, मीडियाकर्मियों तथा बड़ी कंपनियों अथवा फैक्ट्रियों में काम करने वालों का ड्यूटी पास मान्य होगा । इन्हें ई-पास की अनिवार्यता से छूट दी गई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments