Saturday 14th of February 2026 05:26:53 PM
HomeViral Newsकमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर

कमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर

कमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर
आज दोपहर डेढ़ बजे भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करेंगी कमला देवी पाटले

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, रांची महानगर की तरफ से श्रीमती कमला पाटले जी का स्वागत रांची रेलवे स्टेशन पर किया गया। जिसके बाद वे सीधे राजकीय अतिथिशाला पहुंची। जहां उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त किया।

श्रीमती कमला पाटले वर्ष 2009 एवं वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा से सांसद रहीं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश के प्रभारी हैं।

बता दें कि 25 अगस्त 2021 को श्रीमती कमला देवी पाटले भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमु रांची में 11 बजे से विभिन्न बैठकों में भाग लेंगी। वहीं 01.30 बजे अपराह्न में वे पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments