Saturday 14th of February 2026 04:37:04 AM
HomeBreaking Newsझारखंड जदयू के नेताओं ने ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा...

झारखंड जदयू के नेताओं ने ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर दी बधाई

झारखंड जदयू के नेताओं ने ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर दी बधाई

धनबाद: जदयू सांसद सह कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य पालन तथा डेयरी मंत्रालय मिलने पर झारखंड जदयू नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि ललन सिंह के पास राजनीति का काफी लंबा अनुभव है और वह अपने मंत्रालय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

जदयू पार्टी से राज्यसभा सांसद सह झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि ललन सिंह का राजनीतिक अनुभव और सुलझा हुआ व्यक्तित्व उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ललन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में दिए गए दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाएंगे और अपने मंत्रालय में विकास की नई मिसाल कायम करेंगे।

इस अवसर पर झारखंड जदयू के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी ललन सिंह को बधाई दी। धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, चाईबासा जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा सहित कई अन्य नेताओं ने ललन सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मंत्रालय नई ऊंचाइयों को छुएगा।

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने आगे कहा कि ललन सिंह जैसे अनुभवी और कुशल नेता का कैबिनेट में होना न केवल जदयू पार्टी के लिए गर्व की बात है, बल्कि झारखंड राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। सभी नेताओं ने मिलकर ललन सिंह को उनके नए पद के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments