Saturday 14th of February 2026 02:28:40 PM
HomeBreaking Newsसड़क दुर्घटना में हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस समेत आठ घायल, तीन...

सड़क दुर्घटना में हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस समेत आठ घायल, तीन बॉडीगार्ड भी जख्मी

हादसे के बाद कार्तिक एस. की गाड़ी
हादसे के बाद हजारीबाग एसपी कार्तिक एस. की गाड़ी

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस सोमवार को सड़क दुर्घटना में रामगढ़ में घायल हो गए। वह रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती हैं। उनका वाहन रांची हजारीबाग फोरलेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना रामगढ़ के पटेल चौक के आगे मुर्राम के पास बायपास फोरलेन पर क्रॉसिंग के निकट हुई।

वहां एक स्कूटी अचानक सामने आ गई, जिससे एसपी की इनोवा कार स्कूटी से टकराकर आगे चल रहे एक ट्रेलर को पीछे से धक्का मार दिया।इसमें एसपी के बॉडीगार्ड समेत छह लोग घायल हो गए। एसपी हजारीबाग से रांची जा रहे थे।

हादसे में एसपी के अलावा उनके तीन बॉडीगार्ड भी घायल हुए हैं। वहीं स्कूटी पर सवार दंपती और दो बच्चे भी जख्मी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार पहुंचे और हजारीबाग के एसपी से घटना के बारे में जानकारी ली।

हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस. की फाइल तस्वीर
हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस. की फाइल तस्वीर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments