Saturday 14th of February 2026 10:08:00 PM
HomeBreaking NewsGoa Municipal elections: BJP की एकतरफा जीत, कांग्रेस से ज्यादा तो निर्दलीय...

Goa Municipal elections: BJP की एकतरफा जीत, कांग्रेस से ज्यादा तो निर्दलीय जीते

Goa Municipal elections के रिजल्ट आ गए हैं।  देश के दूसरे राज्यों की तरह ही Goa में भी Congress की मिट्टी पलीद हुई है ।

गोवा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने छह नगर परिषदों में से पांच में जीत दर्ज की। पार्टी ने पणजी नगर निगम में भी बहुमत हासिल किया। हालांकि, यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा गया था, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने सदस्यों के नेतृत्व में पैनल को मैदान में उतारा था।

जीत के बाद जश्न मनाते BJP कार्यकर्ता
जीत के बाद जश्न मनाते BJP कार्यकर्ता

जनता विकास के एजेंडे को सराह रही है: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में निगम चुनावों में बीजेपी की जीत के लिए सोमवार को प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि ये परिणाम पार्टी के विकास के एजेंडे को मिल रहे जनता के समर्थन को दर्शाते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी का लगातार समर्थन करने के लिए धन्यवाद गोवा। निगम चुनाव 2021 के परिणाम दिखाते हैं कि हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे को जनता सराह रही है।

BJP के 76 के मुकाबले कांग्रेस सिर्फ 07 सीटें जीत सकी है
BJP के 76 के मुकाबले कांग्रेस सिर्फ 09 सीटें जीत सकी है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments