Tuesday 17th of February 2026 10:28:45 AM
HomeLatest Newsदस वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म के आरोपी गिरफ्तार

दस वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म के आरोपी गिरफ्तार

गारू (उज्ज्वल दुनिया): गारू थानाक्षेत्र अंतर्गत नइकी डबरी गांव में 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। डोरी चुनने जंगल गयी मासूम को अकेली पाकर गांव के ही माणिकचंद उरांव उर्फ मंगरू ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से माणिकचंद फरार चल रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को चाँपी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहाँ अपने एक रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ था।

क्या है पुरा मामला :-
मामला 18 जून का है नइकी डबरी गांव की 10 वर्षीय बच्ची जंगल में डोरी चुनने गई थी। वहां बच्ची को अकेला पाकर माणिकचंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां मौजूद एक बूढ़ी महिला ने जब इस घिनौनी वारदात को देख लिया तो माणिकचंद वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस तब से ही आरोपी की तलाश में लगी थी। चाँपी गांव में आरोपी की छिपे होने की सुचना शुक्रवार को गारू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव को मिली। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने चाँपी जाकर माणिकचंद को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आरोपी को मण्डल कारा लातेहार भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments