Saturday 14th of February 2026 04:29:46 PM
HomeLatest Newsएलएनटी के मैनेजर से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

एलएनटी के मैनेजर से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग स्थित कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा रोड में एलएनटी कंपनी के फील्ड मैनेजर सुदीप रॉय के साथ मारपीट कर घायल करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त राजकुमार मेहता को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का कोविड टेस्ट कराने के बाद उसे जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से सैमसंग गैलेक्सी ए-31 और रेडमी सी-3 मोबाइल भी जब्त किया है।

बताया जाता है कि 14 मई को एलएनटी कंपनी के फील्ड मैनेजर सुदीप रॉय के साथ मारपीट की गई थी।

भुक्तभोगी ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।

एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में तकनीकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त पदमा निवासी राजकुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments