Monday 12th of October 2026 07:39:04 AM
HomeLatest Newsकांग्रेस में लौटे मुर्शिदाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष मोशर्रफ

कांग्रेस में लौटे मुर्शिदाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष मोशर्रफ

कोलकाता, मुर्शिदाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष मोशर्रफ हुसैन विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस में लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को बहरमपुर टेक्सटाइल मोड़ पर हुई एक जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में अपनी पुरानी पार्टी में वापसी की। मोशर्रफ के साथ जिला परिषद के अन्य सदस्यों भी कांग्रेस में लौट आए। मोशर्रफ ने दावा किया कि अगले कुछ दिनों में जिला परिषद के अधिकांश सदस्य कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। ऐसा होने पर मुर्शिदाबाद जिला परिषद की कमान कांग्रेस के हाथों में आ जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments