Wednesday 12th of August 2026 02:25:39 PM
HomeBreaking Newsयूक्रेन के समर्थन में जुटे 50 देश, हथियारों और गोला-बारूद की मांग...

यूक्रेन के समर्थन में जुटे 50 देश, हथियारों और गोला-बारूद की मांग तेज, पहली बार पेंटागन प्रमुख नदारद

ब्रसेल्स: करीब 50 देशों के वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को यूक्रेन को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने के लिए एकत्रित हुए, लेकिन इस बार अमेरिकी रक्षा सचिव की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। यह पहली बार है जब पेंटागन प्रमुख इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि यह समूह रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका की अगुवाई में 2022 में बनाया गया था।

यूक्रेन डिफेंस कॉन्टैक्ट ग्रुप की यह बैठक नाटो मुख्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्रिटेन और जर्मनी ने की। अमेरिका के नए रक्षा सचिव पीट हेगसेथ इस बैठक के खत्म होने के बाद ब्रसेल्स पहुंचे, और वे गुरुवार को नाटो रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

हेगसेथ की अनुपस्थिति को अमेरिका द्वारा यूक्रेन से धीरे-धीरे दूरी बनाने की एक और कड़ी माना जा रहा है। इससे पहले, ट्रंप प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिका ने इस समूह की कोई बैठक अध्यक्षता नहीं की

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 12,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि दोनों पक्षों के हजारों सैनिक मारे गए हैं।

ब्रिटेन ने इस बैठक से पहले कहा कि वह यूक्रेन के लिए ड्रोन उत्पादन को 10 गुना बढ़ाएगा। ड्रोन अब युद्ध का एक निर्णायक हथियार बन चुके हैं।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि “ब्रिटिश कंपनियां युद्धक्षेत्र से मिली सीख के आधार पर नई और उन्नत ड्रोन तकनीक विकसित कर रही हैं, जिससे यूक्रेन के नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा भी मजबूत होगी।”

पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस समूह की शुरुआत की थी, और तब से यूक्रेन को कुल 126 अरब डॉलर की सैन्य मदद दी गई, जिसमें अकेले अमेरिका द्वारा 66.5 अरब डॉलर से अधिक की सहायता शामिल है।

यूरोपीय नाटो देशों को आशंका है कि अमेरिका इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यूरोप से अपने सैनिक हटा सकता है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका यूक्रेन को छोड़ देता है, तो ताइवान पर चीन से संभावित संघर्ष में उसकी विश्वसनीयता को गहरा नुकसान होगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments