Thursday 15th of October 2026 05:31:15 AM
HomeBreaking Newsभीषण गर्मी में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग काफी परेशान

भीषण गर्मी में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग काफी परेशान

भीषण गर्मी में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग काफी परेशान

बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत के केन्झिया में इस भीषण गर्मी में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह और मुखिया गायत्री कुमारी को सूचना दी। विधायक श्री सिंह ने पहल करते हुए विभाग से वार्ता कर 63 केबी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। जिसका विधिवत उद्घाटन फीता काट कर मुखिया प्रतिनिधि सह माले नेता पुरन कुमार महतो और समाजसेवी उमेश मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी में बिजली ट्रांसफार्मर मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बगोदर विधायक और मुखिया के पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया। मौके पर उप मुखिया स्वेत्री देवी, विनोद पासवान, अर्जुन पासवान, सागर पासवान, साजन पासवान, दिनेश पासवान, नरेश पासवान, सुरेंद्र पासवान, नरेश मांझी, मिथुन मांझी, शक्ति पासवान, मुंशी मांझी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments