झुमरीतिलैया :- जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैय्याज कैसर की अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित कांग्रेस जनो सर्व प्रथम डॉ प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया जबकि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू ने डॉ प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की सदा जीवन उच्च विचार वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने अपने दृढ़ इच्छा शक्ति से आजादी के बाद विभिन्न रियासतों को जोड़कर एक सबल भारत राष्ट्र के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज पूरा देश उन्हें नमन करता है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जिला महासचिव ग़ालिब मंसूरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश के संविधान निर्माण में डॉ राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद किया। डॉ प्रसाद की पुण्यतिथि पर महापुरुष को नमन करने वालों में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशरफ अली, उपाध्यक्ष अरमान खान, अनुसूचित प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष चौधरी पासवान, फिरोज खान, शंभू कुमार शर्मा, रंजीत कुमार साजिद खान सहित अन्य उपस्थित हुए।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि गई मनाई
By UD
0
318
- Tags
- Alp-Sankhyak Vibhag
- Armaan Khan
- Ashraf Ali
- Birth Anniversary
- Chaudhary Paswan
- Congress Committee
- Congress Party
- Constitution Assembly
- Contribution
- Dr. Rajendra Prasad
- Faiyyaz Kaiser
- Firoz Khan
- Ghalib Mansoori
- Independence
- Jharkhand Pradesh
- Jhumritelaiya
- Manoj Sahay Pinku
- Nation Building
- Prabhat Kumar Ram
- Ranjit Kumar
- Sajid Khan
- Sardar Vallabhbhai Patel
- Scheduled Caste Wing
- Shambhu Kumar Sharma
- tribute
- Youth Congress
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

