Sunday 11th of October 2026 11:01:42 PM
HomeLatest Newsहजारीबाग में 58 लाख गबन के आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, तीन अब...

हजारीबाग में 58 लाख गबन के आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता, हजारीबाग। हजारीबाग की सदर थाना पुलिस ने भाजपा नेता टोनी जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

वह जैन धर्मशाला में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन पर 58 लाख रुपए गबन का आरोप है।

इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं। इनमें एक राजनीतिक दल से ही जुड़ा व्यक्ति है। वह पुलिस को देखते ही भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस कई बार दोनों के घर पर इश्तेहार चिपका चुकी थी।

बताया जाता है कि रामप्यारी स्टील बर्तन मालिक सुमित कुमार ने टोनी जैन व अन्य पर 58 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कांड संख्या-134/2018 दर्ज कराया था।

इसमें उन्हें आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टोनी जैन को धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया।

टोनी जैन भाजपा में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष के पद पर भी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments