Saturday 17th of October 2026 03:55:39 AM
HomeBreaking News90 कैदियों की सजा माफ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए रिहाई के...

90 कैदियों की सजा माफ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए रिहाई के आदेश

सीएम ने 90 कैदियों की रिहाई के दिए आदेश
सीएम ने 90 कैदियों की रिहाई के दिए आदेश

झारखंड के 90 कैदियों की सजा माफ कर दी गई है। इसके बाद मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्‍हें रिहा करने का आदेश दिया है। राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में बुधवार को लिए गए निर्णय के आलोक में आजीवन कारावास प्राप्त बंदियों के मामले पर विचार करने के बाद आज कुल 185 में से 90 बंदियों की सजा माफ करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की।

इन 90 बंदियों में से रांची से 53, हजारीबाग से 11, जमशेदपुर से 6, दुमका से 17 एवं पलामू से 3 बंदियों की रिहाई का आदेश हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments