Saturday 15th of August 2026 12:58:07 AM
HomeBreaking Newsभोजपुरी

भोजपुरी

सीएम हेमंत सोरेन के बयान से महागठबंधन के दल भी हकलान
सीएम हेमंत सोरेन के बयान से महागठबंधन के दल भी हक्के-बक्के
रांची। भोजपुरी, मगही भाषा पर सीएम हेमंत सोरेन के बयान से झारखंड की सियासत गरम हो गयी ह। उनके इस बयान से सियासी तापमान चढ़ने लगा है।  भाजपा सहित दूसरे दलों व विधायकों ने इस पर ऐतराज जताया है। वही गठबंधन सरकार में सहयोगी दल और उनके पार्टी के विधायक बचाव में उतर गए है।
बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है:  मिथिलेश ठाकुर 
पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री ने किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं कहा है ना किसी क्षेत्र विशेष में कहा है।  यह किस संदर्भ में कहा गया है वह देखना होगा। सीएम पूरे झारखंड वासियों को समान रूप से देखते हैं। जब आंदोलन चल रहा था उस समय का संस्मरण के बारे में उन्होंने कहा है। उस बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार बनाया हमें मंत्री भी बनाया है।  नियोजन नीति में सब पर विचार किया जा रहा है। सभी लोगों को समान रूप से झारखंड में देखा जा रहा है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
सभी वर्ग के लोगों ने झारखंड को बनाने में खून पसीना बहाया है: आलमगीर आलम
झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कहा ऐसा कोई बात नहीं है।  इस संदर्भ में भोजपुरी भाषा को लेकर कही गयी बात सही नहीं है। हमें तो नहीं लगता है कि भोजपुरी भाषा के लोग डोमिनेटिंग होता।  सभी वर्ग के लोगों ने झारखंड को बनाने में खून पसीना बहाया है, तब जाकर झारखंड बना है। इस राज्य के निर्माण में सभी लोगों का योगदान है। सभी भाषा को सम्मान दिया जायेगा। भोजपुरी, मगही, अंगिका, और मैथिली को भी नियोजन में जगह मिले इस पर विचार किया जा रहा है।
किस संदर्भ में बयान दिए है यह सीएम ही बतायेंगे: डॉ रामेश्वर उरांव
वित्त एवं खाद आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि सीएम ने बयान दिया है किस संदर्भ में बयान दिए है यह सीएम ही बतायेंगे।   सीएम का बयान उनका बयान है, यह सरकार का बयान नहीं है। सरकार इन सभी भाषा और बोलियों को जोड़ने पर विचार कर रही है। कैबिनेट में भी इसपर चर्चा हुयी है। भोजपुरी मगही अंगिका भाषा नहीं है बोली है। गठबंधन की सरकार झारखंड में चल रही है हम तो उनके साथ ही हैं।  श्री उरांव ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस से जवाब और उनका स्टैंड पूछ रहे।  उनके कहने पर कोई क्यों बोलेगा।
सभी भाषा भाषी के लोगों को सम्मान दिया गया है:राजेश ठाकुर
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान भोजपुरी भाषा को लेकर वह किस संदर्भ में बोले हैं यह हमें देखना होगा।  लेकिन कांग्रेस का मानना है की भोजपुरी मगही ,अंगिका झारखंड में बोली जाती है। सभी भाषा भाषी के लोगों को सम्मान दिया जाता है।
सीएम के बयान पर टिप्पणी नहीं करेंगे- जगरनाथ महतो
 शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं उन्होंने भोजपुरी भाषा को किस संदर्भ में कहा है यह देखना होगा।
क्या बयान दिया है सीएम साक्षात्कार में 
 भोजपुरी, मगही भाषा पर एक निजी अखबार के साक्षात्कार में सीएम ने कहा है कि झारखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों की छाती पर पैर रख कर, महिलाओं की इज्जत लूटते वक्त भोजपुरी भाषा में ही गाली दी जाती थी।  भोजपुरी और हिंदी भाषा की बदौलत अलग राज्य की लड़ाई नहीं लड़ी गयी।  इन भाषाओं को प्रश्रय देने से राज्य का बिहारीकरण हो जायेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments