Saturday 15th of August 2026 10:00:04 PM
HomeBreaking Newsबोकारो सेक्टर 4 में कार सवार को दिनदहाड़े मारी गोली

बोकारो सेक्टर 4 में कार सवार को दिनदहाड़े मारी गोली

बोकारो: बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के एडीएम बिल्डिंग की तरफ जा रहे कार सवार हरेंद्र कुमार को पीछे से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी ।  कार सवार हरेंद्र प्रताप चौधरी पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकी थी,  उसी वक्त पीछे से दो मोटरसाइकिल पर चार लोग आए और गोली मार कर चलते बने जिसे आनन-फानन में बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है ।

गोली लगने के बाद घायल हरेन्द्र प्रताप
गोली लगने के बाद घायल हरेन्द्र प्रताप

घटना के बाद सेक्टर 4 थाने की पुलिस पहुंची और घायल युवक का बयान दर्ज किया गया इस संबंध में सेक्टर चार थाने के पुलिस ने बताया कि पहले से ही किसी रंजिश का मामला है जिसके कारण या घटना घटी । पुलिस ने बताया कि हरेन्द्र प्रताप चौधरी को एक गोली लगी है और फिलहाल वो बातचीत कर रहे हैं । आगे पुलिस अभी अनुसंधान करेगी ।

वहीं गोली लगने से घायल कार सवार के दोस्त राम कुमार ने बताया कि उस वक्त वह भी कार में साथ थे ।  करीब 15 दिन पहले शमीम अंसारी से मारपीट की घटना घटी थी  । उस समय इसको गोली लगी थी  । घायल हरेंद्र प्रताप चौधरी ने भी इस घटना के संबंध में शमीम अंसारी व उनके रिश्ते में भाइयों पर आरोप लगाया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments