Thursday 13th of August 2026 10:35:07 AM
HomeLatest Newsपूर्णिया में परिजनों ने दी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, जांच में...

पूर्णिया में परिजनों ने दी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, जांच में पीएम से हस्तक्षेप का आग्रह

उज्ज्वल दुनिया, पूर्णिया(बिहार)। दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत को पहली पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पूर्णिया के मल्लडीहा में उनके आवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर उनकी तस्वीर पर परिवार के लोगों और मित्रों ने श्रद्धा के फूल चढ़ाए और दो मिनट का मौन रखा।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के बड़े भाई पन्ना सिंह ने कहा कि देश की बड़ी एजेंसी ने सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी रही।

 

उसके बाद भी जांच की दिशा लगातार भटकने से न्याय की उम्मीद टूट चुकी है।

वहीं सुशांत के भतीजे ने कहा कि चाचा की मौत पर राजनीति की गई और मौत का कारण जानने की बजाय ड्रग कनेक्शन पर अनुसंधान किया गया।

आज भी हम सब को इंतजार है कि 13 जून 2020 की रात क्या हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का भी परिजनों ने अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments