Tuesday 13th of October 2026 09:45:38 AM
HomeBlogसपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ

सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ

Lucknow:  यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में सपा  के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस  में शामिल हो गए. अनिल यादव की पत्नी पंखुड़ी यादव पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं.

सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में अनिल यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. अनिल यादव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी टूट रही है, वहीं सत्ताधारी भाजपा पूरी तरह बिखर रही है, बारी-बारी से जनता को भृमित कर सत्ता में आने वाले सपा व भाजपा जैसे दलों के भ्रष्टाचार, अपराध, घोटालेबाजी के कारण ऊब चुकी है, संकट के विपरीत काल में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments